मूल वीडियो जैकेट पहने एक अधिकारी के शॉट से शुरू होता है। हालांकि, व्हाइट हाउस एडिशन एक अलग क्लिप के साथ खुलता है, उसमें एक अधिकारी बेड़ियों में बंधे प्रवासी का कॉलर ठीक कर रहा है। आईसीई के वीडियो में मूल रूप से इस शॉट को आखिर में रखा गया था, लेकिन व्हाइट हाउस ने इसे शुरुआत में रखा है। व्हाइट हाउस ने सबसे पहले आईसीई के वीडियो को बिना किसी कमेंट के रीट्वीट किया। तकरीबन 90 मिनट बाद, इसने "ASMR" लेबल के साथ संपादित संस्करण पोस्ट किया।