
Woman killed her mother in USA
Trending: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला ने अपनी मां की बेरहम तरीके से हत्या कर दी। उसका मन सिर्फ इतने से ही नहीं भरा। इस महिला ने अपनी मां के शव को धारधार हथियार से पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा फिर इन टुकड़ों को अवन में पका दिया। महिला ने कुछ टुकड़ों को अपने घर में बिखेर दिया था और कुछ टुक़ड़ों को घर के पीछे घास में फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला अमेरिका (USA) के केंटुकी का है। यहां की रहने वाली महिला टोरिलेना फील्ड्स (32) जादू-टोना करती थी। आपको विश्वास नहीं होगा कि अमेरिका के लोग भी जादू-टोने में विश्वास करते हैं। इसी का फायदा टोरिलेना उठाती थी। जादू-टोना कर वो कई लोगों को अपना शिकार बनाती थी। लेकिन ये बात टोरिलेना की मां ट्रुडी फील्ड्स को जरा भी पसंद नहीं थी। वो अपनी बेटी के इस जादू-टोने के काम से नाखुश रहती थीं और उसे ये सब बंद करने को कहती थी। बस अपनी मां की ये बात टोरिलेना को नागवार गुजरी।
बीते सप्ताह केंटुकी में ट्रुडी फील्ड्स की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रुडी की तलाश शुरु कर दी। इस दौरान एक घर में मरम्मत का काम करने आया कर्मी रॉबर्टसन काउंटी में ब्रियर्ली रिज रोड स्थित आवास पर आया था। उसने देखा के जिस घर में वो काम करने आया उसके पीछे एक मानव शरीर के कुछ टुकड़े पड़े हैं। इस बात की जानकारी उसने उस घर के मालिक को दी। जब घऱ के मालिक ने खुद इस मंजर को देखा तो वो हैरान रह गया। उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। और पुलिस इसकी जांच में लग गई।
जब पुलिस ने घर के पीछे पड़े शव के टुकड़ों की जांच की, तो पाया कि इन टुकड़ों को जमीन पर ही घसीट कर यहां लाया गया। पुलिस ने घसीटे जाने के निशान का पीछा गया तो ये ट्रुडो के घर की तरफ गया। पुलिसकर्मी घर पर गए तो टोरिलेना ने उम कर्मियों को जादू-टोना कर सम्मोहित करने की कोशिश की। लेकिन कर्मी तुरंत वहां से आए। इसके बाद पुलिस पूरी टीम के साथ टोरीलेना के घर पर धावा बोलने को आई। टोरीलेना ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने खिड़कियों से आंसू गैस छोड़ी। जिसके बाद टोरीलेना बाहर आई।
टोरीलेना के दरवाजा खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल टोरीलेना पूरी तरह खून से सनी हुई थी। उसके चेहरे, हाथों और कपड़ों पर ढेर सारा खून लगा हुआ था। पुलिस ने तुरंत टोरीलेना को कब्जे में लिया और घऱ की छानबीन करने अंदर चली गई। अंदर जाते ही पुलिस को हैरान करने वाला नजारा दिखा। घर में घुसते ही फर्श पर खून बिखरा हुआ और मानव शव के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। पुलिस को कमरे में बेड पर बिछे गद्दे में शव के टुकड़े छिपे हुए मिलेे। फिर इसके बाद किचन में धारदार बड़ा चाकू जैसा हथियार, खून, मांस के टुकड़े, और एक बड़े बर्तन में पके हुए मानव अंग मिले।
पुलिस ने बताया कि उनकी जांच में पता चला है कि ट्रुडो कहीं गुम नहीं हुई थी, बल्कि टेरोलीना ने अपनी ही मां की हत्या कर दी थी। इस कलियुगी बेटी ने पहले अपनी मां के सिर में गोली मारी और फिर कई बार चाकू से गोद दिया। इसके बाद उसने शव के हाथ, पैर और सिर को काट दिया। उसने मां के शव के धड़ और रीढ़ को आधे-आधे हिस्सों में काट दिया और अंगों को निकाल लिया था। उसने अपनी मां के सिर, हाथ, पैर और इन अंगों अवन में बर्तन में डाल कर तब तक पकाया, जब ये पूरी तरह जल नहीं गए।
पुलिस ने कहा है कि टेरोलीना पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या और क्रूरता का ही नहीं बल्कि अपने घरेलू कुत्ते को शारीरिक यातना देकर बेरहमी से मारने की भी आरोप लगा है। अपनी मां की हत्या उसने 8-9 अक्टूबर को थी। अब ये आरोप आने वाली 28 अक्टूबर को तय किए जाएंगे। तब तक वो पुलिस की गिरफ्त में रहेगी।
पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ वक्त पहले टेरोलीना के कार एक्सीटेंड हो गया। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद से उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया था।
Updated on:
29 Oct 2024 10:24 am
Published on:
17 Oct 2024 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
