24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी आर्मी में महिलाओं को करना पड़ता है भेदभाव के साथ ही शोषण का भी सामना, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Difficulties For Women In American Army: अमेरिका की आर्मी में महिलाएं भी होती हैं। पर इसका मतलब यह नहीं कि उनके लिए यह आसान होता है। हाल ही में एक रिपोर्ट से एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 22, 2023

women_in_american_military.jpg

Women in American army

अमेरिका (United States Of Army) की आर्मी को दुनिया की सबसे शक्तिशाली आर्मी माना जाता है। दुनिया के कई देशों में अमेरिका की आर्मी तैनात है। अमेरिका की आर्मी में महिलाओं को भी शामिल किया जाता है। अक्सर ही महिलाओं को अमेरिकी आर्मी में देखा जाता है। उन्हें बेस पर रुकने के साथ ही मिशन पर भेजने की ज़िम्मेदारी भी दी जाती है। इसके लिए उनको ट्रेनिंग भी लेनी पड़ती है। पर अगर आपको लगता है कि अमेरिकी आर्मी में महिलाओं के लिए सब आसान होता है, तो ऐसा नहीं है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिससे चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।


रिपोर्ट ने क्या किया खुलासा?

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अमेरिकी आर्मी में महिलाओं के लिए सब कुछ आसान नहीं, काफी मुश्किल होता है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी आर्मी में शामिल ज़्यादातर महिलाओं को लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। यूँ तो महिलाओं को आर्मी के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम माना जाता है। पर फिर भी अमेरिकी आर्मी में कई पुरुष ऐसे भी होते हैं जिन्हें ऐसा लगता है कि महिलाएं उनकी बराबरी नहीं कर सकती। ऐसे में वो महिलाओं के साथ लैंगिक भेदभाव करते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, महिलाओं को अमेरिकी आर्मी में शोषण का भी सामना करना पड़ता है। अमेरिकी आर्मी के कई पुरुष महिलाओं पर उत्तेजक टिप्पणियाँ करते हैं। साथ ही कई बड़े अधिकारी आर्मी में अपने से जूनियर महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करते हैं। सिर्फ सीनियर ही नहीं, बराबर लेवल के कई सैनिक भी अपने साथ काम करने वाली महिला सैनिकों का शारीरिक शोषण करते हैं।


4,000 से ज़्यादा लोगों को अध्ययन में किया गया शामिल

रिपोर्ट के लिए अध्ययन करने के लिए इसमें अमेरिकी आर्मी की स्पेशल फोर्सेज़ में वर्तमान में कार्यरत 4,000 से ज़्यादा सैनिकों को शामिल किया गया। इनमें करीब 840 महिला सैनिक और करीब 3,250 पुरुष सैनिक शामिल हुए। इन सबसे बातचीत के आधार पर यह साफ हुआ कि अमेरिकी आर्मी में महिलाओं के साथ लैंगिक भेदभाव तो होता है ही, साथ ही उनका शारीरिक शोषण भी होता है।

यह भी पढ़ें- मैक्सिको में भारतीय नागरिक के साथ लूटपाट के बाद हत्या, दोषियों को जल्द पकड़ने की उठी मांग