5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे गंदे आदमी Amou Haji की मौत, ऐसी थी उसकी लाइफस्टाइल

World Dirtiest Person Amou Haji: दुनिया के 'सबसे गंदे आदमी' कहे जाने वाले ईरान के अमौ हाजी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो पिछले 60 साल से नहाए नहीं थे। उनके लाइफस्टाइल पर डॉक्यूमेंट्री तक बन चुकी थी। एक्सपर्ट उनकी जांच भी कर चुके थे। हाजी की लाइफस्टाइल और तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

3 min read
Google source verification
world_dirtiest_person_amou_haji.jpg

World Dirtiest Person Amou Haji Dies his Weird Lifestyle can shocked

World Dirtiest Person Amou Haji: कोई इंसान कितने दिनों तक बिना नहाए हुए रह सकता है? अगर बहुत ठंडी वाली जगह पर वह रह रहा हो, पानी का अकाल हो, तो शायद 10 दिन, 15 दिन या एक महीना तक.... लेकिन यदि आपको यह पता चले कि कोई इंसान 60 साल तक नहीं नहाया तो पहली बार में विश्वास करना मुश्किल है। लेकिन यह सच है। दुनिया के सबसे गंदे इंसान के रूप में पहचाने जाने वाले इरान के अमौ हाजी Amou Haji का निधन हो गया है।

94 साल के अमौ हाजी ईरान के फार्स प्रांत में एकांत जगह पर रहते थे। कहा जाता है कि वो पिछले साल 60 सालों से नहाए नही थे। दुनिया के सबसे गंदे इंसान World Dirtiest Person होने का अमौ हाजी Amou Haji के पास कोई लिखित रिकॉर्ड तो नहीं है, लेकिन 60 साल बिना स्नान किए रहना और उनकी लाइफ स्टाइल को देखते हुए वर्ल्ड मीडिया हाजी को दुनिया के सबसे गंदे इंसान के रूप में संबोधित करती है।


ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ महीने पहले ही हाजी ने साबुन और पानी का इस्तेमाल कर नहाया था। जिसके बाद से उनकी तबियत खराब हो गई थी। इसी बीच रविवार को उनकी मौत हो गई। अमौ हाजी का लाइफस्टाइल का कुछ ऐसा था जिसे बारे में सुनकर विश्वास करना मुश्किल है। हाजी सड़ा हुआ गोश्त खाते थे, क्रब में रहते थे। उनकी गंदगी को देखकर कोई भी उनके पास जाने की जहमत तक नहीं उठाता था।


2014 में तेहरान टाइम्स से बातचीत में हाजी ने बताया था कि वे एक गड्ढे में ईंटों से बनी क्रबनुमा झोपड़ी में रहते हैं। इतने लंबे समय तक नहीं नहाने के कारण हाजी की त्वचा काली पड़ चुकी थी। उनके खाने में सिर्फ सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी शामिल था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाजी को सिगरेट पीने की बहुत बुरी लत थी। उनकी पुरानी तस्वीरों में उन्हें एक साथ कई सिगरेट पीते देखा जा सकता है। उनका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन मीट था।


तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिंदगी में लगातार नाकामियों का सामना करने के कारण हाजी में निराशा आ गई थी और उन्होंने ऐसे ही रहने का फैसला कर लिया था। 2013 में हाजी के जीवन के ऊपर 'द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी' नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी। इसमें दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी कैसे जीते हैं।


हाजी को आसपास पड़ा हुआ जो भी मिल जाता था उसका वे अपने हिसाब से इस्तेमाल करने लगते थे। उनके पास आइना भी था, हेलमेट भी था। सर्दी से बचने के लिए वे हेलमेट लगा लेते थे। इतनी गंदगी में रहने के बाद बाद भी हाजी कभी बीमार नहीं पड़े। इस बात की जांच करने कई बार एक्सपर्ट भी उनके पास पहुंचे। लेकिन कोई खास जानकारी नहीं जुटा सके।

हाजी की मौत के बाद अब भारत के बनारस के रहने वाले कैलाश उर्फ कालू सिंह को दुनिया का सबसे गंदा इंसान कहा जा रहा है। कैलाश के बारे में बताया जा रहा है कि वो भी सालों से नहीं नहाए है। गंदगी में रहना और गांजा पीते हुए भोलेनाथ की पूजा करते है।