
World Water Day: आज यानी 22 मार्च का दिन देश दुनिया के लिए बेहद खास है क्योंकि आज विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पानी के महत्व को समझाना और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। जल जान जीवन के लिए सबसे आवश्यक संसाधन है, और इसके संरक्षण के लिए हमे मिलकर काम करना होगा। विश्व जल दिवस पर हम जानेंगे की क्यों आज के लिए जल दिवस मनाया जाता है किस देश में है सबसे साफ पानी।
विश्व जल दिवस 22 मार्च को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 1992 को आयोजित अपनी बैठक में औपचारिक रूप से चुना था। यह निर्णय रियो डी जनेरियो में हुए 1992 के पृथ्वी शिखर सम्मेलन (Earth Summit) के दौरान प्रस्तावित एजेंडा 21 के हिस्से के रूप में लिया गया, जिसमें पानी के संरक्षण और प्रबंधन पर जोर दिया गया था।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी शुरुआत 1993 में की गई थी, और हर साल एक विशेष थीम के साथ इसे मनाया जाता है। 2024 में "Leveraging Water for Peace" (शांति के लिए पानी का उपयोग) थी।
विश्व जल दिवस 2025 का थीम “अमूल्य जल, अमूल्य जीवन” है। इसका उद्देश्य जल के संरक्षण के महत्व को समझाना और इस प्राकृतिक संसाधन के महत्व को उजागर करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्ध हो सके।
भारत में जल संकट एक गंभीर और जटिल समस्या है, जो देश के कई हिस्सों को प्रभावित कर रही है। इसका मुख्य कारण भूजल का अत्यधिक दोहन, जलवायु परिवर्तन, अनियमित मानसून, पानी का दुरुपयोग, और अपर्याप्त जल प्रबंधन है। देश में पानी के संसाधन केवल 4% हैं। नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 60 करोड़ से अधिक लोग जल की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं, और 2030 तक जल की मांग उपलब्ध आपूर्ति से दोगुनी हो सकती है।
दुनिया में सबसे साफ पेयजल वाले शीर्ष 10 देश सभी यूरोप में हैं। इन देशों में अक्सर बहुत स्वच्छ और शुद्ध जल स्रोतों तक पहुँच होती है, जैसे कि पहाड़ी झीलें, और पानी को अच्छी तरह से उपचारित करने के लिए वित्तीय संसाधन और तकनीक होती है।
ऑस्ट्रिया
फिनलैंड
ग्रीस
आइसलैंड
आयरलैंड
माल्टा
नॉर्वे
स्विट्जरलैंड
यूनाइटेड किंगडम
भारत में स्वच्छ पेयजल की स्थिति चिंताजनक है, जहां यह देश 139वें स्थान पर है। इसके विपरीत, पानी की खपत के मामले में भारत दुनिया में 10वें नंबर पर आता है। तुलना करें तो पाकिस्तान इस सूची में 144वें स्थान पर है, जबकि चीन 54वें स्थान पर काबिज है।
Published on:
22 Mar 2025 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
