18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yutaka Yoshie: ड्रेसिंग रूम में गिरने से सूमो पहलवान युताका योशी का 50 साल की उम्र में निधन

जापान के फेमस सूमो रेसलर युताका योशी (Yutaka Yoshie) का सिर्फ 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में गए लेकिन वहां गिर गए।

2 min read
Google source verification
Yutaka Yoshie

Yutaka Yoshie

जापान के प्रसिद्ध सूमो पहलवान युताका योशी (Wrestler Yutaka Yoshie) का महज़ 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में गए थे। जहां उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए। बीते रविवार यानी 10 मार्च को योशी (Yutaka Yoshie) ने जापान के ताकासाकी के गुनमा कन्वेंशन सेंटर में ऑल जापान प्रो रेसलिंग के लिए एक शो में मैच खेला था। इस मैच के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी। इसके बाद वो अपने ड्रेसिंग रूम में गए और वहां अचानक गिर पड़े। योशी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

इस साल दिसंबर में पूरे होने वाले थे 30 साल

बता दें कि योशी इसी साल दिसंबर में अपनी पेशेवर कुश्ती के 30 साल पूरे होने वाले थे। इस मौके पर वो एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी भी कर रह थे।

दूसरे ही मैच में टूट गया पैर

योशी के बारे में सबसे खास बात ये कही जाती है कि वो एक आशावादी इंसान थे। रेसलिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने जूडो सीखा था। साल 1994 में योशी न्यू जापान प्रो-रेसलिंग (NJPW) डोजो में शामिल हुए। इसके बाद 9 दिसंबर 1994 को उन्होंने अपनी पहली पेशेवर कुश्ती लड़ी लेकिन अपने दूसरे ही मैच में उनका पैर टूट गया जिसके चलते उन्हें दिसंबर 1995 तक बाहर कर दिया गया था। हालांकि चोट से उबरने के लगभग 4 साल बाद योशी ने 4 जनवरी 1998 को टोक्यो के फाइनल पावर हॉल में अपना पहला बड़ा मैच लड़ा। योशी ने जापान के IWGP टैग टीम चैंपियन और प्रो रेसलिंग नूह और प्रो रेसलिंग ज़ीरो-1 के लिए भी मैच खेला था।

ये भी पढ़ें- भगवान ही मालिक! इस पूरे शहर के डॉक्टर्स को निवेशकों ने ही खरीद लिया