20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Xi Jinping कर सकते हैं Vladimir Putin से अगले हफ्ते मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद होगा पहला दौरा

Xi Jinping-Vladimir Putin Meeting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है पर इस मुलाकात को पूरी तरह से तय माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
jinping_likely_to_meet_putin.jpg

Xi Jinping likely to meet Vladimir Putin

चीन (China) और रूस (Russia) के बीच संबंध काफी मज़बूत माने जाते हैं। दोनों देश पिछले कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाकात के लिए जिनपिंग रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इस खबर पर अभी तक ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है, पर दोनों देशों के संबंधों के चलते इस मुलाकात को पूरी तरह से तय माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं।

कब हो सकती है मुलाकात?

रिपोर्ट के अनुसार जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात अगले हफ्ते हो सकती है। इस बारे में दोनों ही देशों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, पर इसके बावजूद दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच होने वाली इस मुलाकात की खबर पुष्ट कही जा रही है। कुछ समय पहले पुतिन ने ही जिनपिंग को रूस आने का आमंत्रण दिया था।



यह भी पढ़ें- Silicon Valley Bank के बंद होने पर अमरीकी राष्ट्रपति Joe Biden की प्रतिक्रिया, लोगों को दिया बड़ा आश्वासन

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद होगा पहला दौरा


रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का यह पहला रूस दौरा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूस की आर्मी ने यूक्रेन को घेरकर घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। इस युद्ध को चलते हुए अब एक साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है और इसमें जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है।

क्या हो सकती है जिनपिंग के मॉस्को दौरे की वजह?

रिपोर्ट के अनुसार चीन के राष्ट्रपति के मॉस्को दौरे की वजह एक साल से ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति का प्रयास हो सकती है। पिछले महीने दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को एक साल पूरा होने के मौके पर चीन ने रूस और यूक्रेन दोनों को ही शांति से इस विवाद को सुलझाने की सलाह दी थी। ऐसे में जिनपिंग के इस दौरे पर पुतिन के साथ उनकी रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति-वार्ता पर चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क ने मार्क ज़ुकरबर्ग को कहा 'Copy Cat'! जानिए वजह