YouTuber Andrew Beadle: ड्रैग रेसिंग पर वीडियो बनाने वाले फेमस यू-ट्यूबर आंद्रे बीडल की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के मुताबिक ये दुर्घटना बीती 7 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के क्वींस में नासाउ एक्सप्रेसवे पर हुआ था। रिपोर्ट में न्यूयॉर्क पुलिस के हवाले से बताया गया है कि एक्सप्रेस वे पर य़ू-ट्यूबर तेज रफ्तार पर अपनी BMW कार चला रहा था। तेज रफ्तार पर ही उसने गाड़ी दाईं और घुमाई, वैसे ही उनका गाड़ी से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी ने बैलेंस खो दिया। जिसके बाद गाड़ी एक पोल से तेजी से जा टकराई।