22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज है शिव योग, 12 में से इन 5 राशियों को रहेगा जबरदस्त भाग्यशाली, मिलेगा ये सब

व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Feb 16, 2018

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग अपराह्न ३.४३ तक, तदुपरान्त शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है। द्वितीया तिथि में सभी शुभ व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं। शुक्ल प्रतिपदा में देवीकार्य और नवरात्रादि शुभ कहे गए हैं। नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: ९.४२ तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र है। धनिष्ठा व शतभिषा दोनों ही ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है।

मेष
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं। सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें।

वृषभ
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं।

मिथुन
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

कर्क
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

सिंह
केवल पैसा कमाने में ही न लगे। अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

तुला
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
आत्मविश्वास और ईष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। पूर्ण विचार और अपने श्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।

कुम्भ
जोखिम के कार्यो से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है। सतर्क रहें।

मीन
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हंै। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।