
सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या ( Hariyali amavasya ) कहा जाता है। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया की इस बार सावन अमावस्या के दिन महायोग बन रहा है। यह महायोग 125 साल बाद बनने जा रहा है। इस बार 1 अगस्त, गुरुवार के दिन अमावस्या पड़ रही है। इस दिन पांच योग एक साथ बन रहे हैं। इस दिन उपाय करने से जातक को लाभ होता है। घर में दरिद्रता, लक्ष्मी की कामना सहित सभी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए हरियाली अमावस्या ( Hariyali Amavasya 2019 ) का दिन बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं वे ( amavasya ke upay ) उपाय....
हरियाली अमावस्या के दिन बन रहे ये 5 महायोग
इस दिन पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग रहेगा। इन पंच महायोगों में सभी देवी-देवताओं और मां पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन के उपाय...
1. अमावस्या के दिन मछलियों को नदी या तालाब में जाकर आटे की गोलियां खिलाएं।
2. अमावस्या को दिन के समय कभी भी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। सभी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएगी।
3. शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
4. अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
5. हरियाली अमावस्या के दिन शाम के समय शिवजी की विधिवत पूजा आराधना करें और उनको खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शिवजी की कृपा प्राप्त होगी।
Updated on:
31 Jul 2019 01:08 pm
Published on:
31 Jul 2019 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
