
Somvati Amavasya Upay: सोमवती अमावस्या उपाय (Photo Source: Pinterest)
Somvati Amavasya Ke Totke In Hindi: ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार सोमवती अमावस्या पर धार्मिक क्रियाओं से पितरों, शिव पार्वती, और भगवान विष्णु मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे व्यक्ति खुशहाल रहता है।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार अमावस्या तिथि के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं। जहां सूर्य आग्नेय तत्व को दर्शाता है तो वहीं चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है।
सूर्य के प्रभाव में आकर चंद्रमा का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिए मन को एकाग्रचित करने का यह कारगर दिन होता है। इसलिए अमावस्या का दिन आध्यात्मिक चिंतन के लिए श्रेष्ठ होता है। मान्यता है कि अमावस्या को जन्म लेने वाले की कुंडली में चंद्र दोष होता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र दोष से भी राहत मिलती है।
1.ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं। इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के नाम जल में तिल डालकर दक्षिण दिशा में तर्पण करें।
2. अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें और दूध चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा करें और पीपल के नीचे दीपक जलाएं, ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है।
3. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें, इस दिन पितरों के निमित्त गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः
इस दिन संभव हो तो गंगाजी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। यदि आप नदियों में स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान का उत्तम समय सूर्योदय से पूर्व माना जाता है।
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर विधिवत स्नान और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। मान्यता यह भी है कि इस दिन विधिवत स्नान कर तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का एक पौधा लगाएं और पितरों का ध्यान करते हुए सोमवती अमावस्या के दिन दान करें। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं। वह आर्थिक स्थिति सुधरती है।
अमावस्या के दिन तिल को आटे में मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं। इससे घर में सुख-शांति आएगी।
अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इन गोलियों को मछलियों को खिलाएं। इस उपाय से कई परेशानियां दूर होती हैं।
अमावस्या के दिन जल में तिल मिलाकर उसे दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करें। ऐसा करने से पितर आशीर्वाद देते हैं।
अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखें। इस दूध को काले कुत्ते को पिलाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में दीपक जलाएं। बत्ती के लिए लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
अमावस्या के चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
Published on:
23 May 2025 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allपूजा
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
