6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 बॉलीवुड एक्टर्स जिन्हें भारतीय WWE दिग्गज Jinder Mahal इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

भारतीय मूल के दिग्गज जिंदर महल ने WWE में बहुत नाम कमाया और चैंपियनशिप भी जीती। महल इंस्टाग्राम पर कुछ बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार्स को फॉलो करते हैं। जानिए इन दिग्गजों के नाम के बारे में।

2 min read
Google source verification
3 bollywood actors followed wwe superstar jinder mahal Akshay Kumar

फोटो क्रेडिट- WWE

भारतीय मूल के WWE सुपरस्टार जिंदर महल का नाम अब काफी चर्चा में आता है। साल 2017 में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उनको भारतीय फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। WWE ने महल को अच्छा पुश दिया और उन्होंने इसका अच्छा फायदा उठाया। इस समय WWE स्मैकडाउन में वो काम कर रहे हैं। महल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार पोस्ट करते रहते हैं। महल 1186 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। कुछ बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को भी वो फॉलो करते हैं।


1) अक्षय कुमार

आप सभी को पता है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हर साल वो चार से पांच पिक्चरें बनाते हैं। कमाई के मामले में भी उनका नाम सबसे ऊपर आता है। जिंदर महल इंस्टाग्राम पर बहुत लोगों को फॉलो करते हैं। अक्षय कुमार सिर्फ पांच लोगों को फॉलो करते हैं। अक्षय कुमार भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जिंदर महल भी अक्षय कुमार को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में Arjun Tendulkar के डेब्यू ना होने पर Sachin Tendulkar की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई


2) शाहरूख खान

शाहरूख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। बॉलीवुड में 25 से ज्यादा साल शाहरूख खान को हो गए। सभी भारतीय शाहरूख खान की एक्टिंग को पसंद करते हैं। खान के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की खान सिर्फ छह लोगों को फॉलो करते हैं। WWE सुपरस्टार जिंदर महल भी शाहरुख खान को फॉलो करते हैं। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में जिंदर महल ने कहा था कि वो शाहरूख खान के बहुत बड़े फैन हैं।


3) वरूण धवन

धवन भी बॉलीवुड में उभरते कलाकार हैं। धवन WWE के बहुत बड़े फैन हैं। द रॉक को वो फॉलो करते हैं। कई शोज में वो द रॉक के अंदाज में नजर आ चुके हैं। हालांकि जिंदर महल को भी धवन पसंद करते हैं। धवन भी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। धवन सिर्फ 597 लोगों को फॉलो करते हैं। जिंदर महल भी वरूण धवन को फॉलो करते हैं। अच्छी बात है कि वरूण धवन भी उन्हें फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें- The Undertaker लाइट्स बंद होने के बाद एकदम से WWE रिंग में कैसे प्रकट हो जाते हैं ?