17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय WWE स्टार Veer Mahaan मार खाने के बाद बौखलाए, कहा- ‘शेर क्या करेगा किसी को नहीं पता’

वीर महान ने इस हफ्ते रॉ में मैच जीता लेकिन इसके बाद उनके ऊपर खतरनाक अटैक भी हुआ। वीर महान इसके बाद गुस्से में आ गए। जानिए उन्होंने ट्विटर के जरिए क्या संदेश दिया।
2 min read
Google source verification
indian superstar veer mahaan message after wwe raw mysterio attacks

फोटो क्रेडिट- WWE

भारतीय सुपरस्टार वीर महान ( Veer Mahaan) ने इस साल रेसलमेनिया के बाद पहली रॉ में नए गिमिक के साथ एंट्री की थी। तब से उनका खतरनाक रूप रिंग में देखने को मिला और उन्होंने लोकल रेसलर्स की हालत खराब की। इस हफ्ते एक बार वो गुस्से में दिखे और अपने प्रतिद्वंदी पर जीत हासिल की। मैच के बाद लेकिन उनके ऊपर अटैक हो गया। अब ट्विटर के जरिए वीर महान ने एक और संदेश दे दिया है।


वीर महान ने इस बार ट्विटर के जरिए दी खतरनाक धमकी

मैच के बाद मिस्टीरियो फैमिली ने एंट्री की और वीर महान के ऊपर अटैक किया। पहली बार वीर महान डरे हुए से लग रहे थे। मिस्टीरियो फैमिली ने वीर महान को रिंग में लड़ने के लिए बुलाया लेकिन वो नहीं गए। वीर महान ने अब ट्विटर के जरिए कहा है कि, जो भी होगा अचानक होगा। शेर कब क्या करेगा, इसका पता किसी को नहीं होता। इस बात के जरिए एक बार फिर वीर महान ने सभी को चुनौती दे दी है। अब ऐसा लग रहा है कि ये राइवलरी कुछ आगे तक जाएगी। इसमें वीर महान का साथ द मिज दे सकते हैं। या फिर ऑस्टिन थ्योरी उनके साथ रहेंगे। अगले हफ्ते रॉ के एपिसोड में अब फैंस को काफी मजा आएगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan को WWE रिंग में पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा', मेन इवेंट में बवाल


वीर महान के ऊपर मिस्टीरियो फैमिली ने किया अटैक

दरअसल रॉ में इस हफ्ते अली और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मुकाबला होने वाला था। थ्योरी के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी है। ऑस्टिन थ्योरी ने इस मैच में माइंडगेम खेल दिया। उन्होंने रेफरी के रूप में द मिज को बुलाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो इस मैच में नहीं लड़ेंगे। थ्योरी ने कहा कि अली का सामना वीर महान से होगा। दोनों के बीच अच्छा मुकाबला हुआ। वीर महान को इस बार कड़ी चुनौती अली द्वारा मिली। हालांकि अंत में वीर महान की ताकत के आगे अली झुक गए। द मिज ने भी कई बार अली का ध्यान भटकाया। इसका फायदा वीर महान ने उठाया। महान ने अली को अपने फिनिशिंग मूव सर्विकल क्लच में फंसा लिया और जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें- 5 बल्लेबाज जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 ओवर में 6 चौके जड़े