
वीर महान का धमाल
WWE रिंग में रेसलमेनिया के बाद हुई रॉ में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने एंट्री की थी। नए गिमिक के साथ उनकी वापसी हुई और भारतीय फैंस को मजा आया। इसके बाद वो हर हफ्ते रॉ में धमाल मचा रहे हैं। लोकल रेसलर्स की तो उन्होंने बुरी हालत कर दी है। WWE ने भी वीर महान को पुश देना शुरू कर दिया है। अब ऐसा लग रहा है कि वीर महान को फ्यूचर में भी तगड़ा पुश मिलेगा।
वीर महान का कैरेक्टर इस समय कुछ अलग है। एक खतरनाक विलन के रूप में वो नजर आ रहे हैं। रिंग में जो भी आया उसे उन्होंने तहस नहस कर दिया। वीर महान ने रिंग में लगातार जीत हासिल की और उसके बाद भी अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह पीट दिया। वीर के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो वो अभी तक 7 रेसलर्स का बुरा हाल कर चुके हैं। वीर महान ने जब वापसी की तो सबसे पहले उन्होंने रे मिस्टीरियो और उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो पर अटैक किया। खासतौर पर डॉमिनिक को उन्होंने निशाना बनाया। डॉमिनिक के साथ उनका मुकाबला भी हुआ और आसानी से जीत हासिल कर ली। डॉमिनिक इस मुकाबले में वीर का कुछ नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ें- IPL में MS Dhoni, Rohit Sharma, Virat Kohli हुए 150 करोड़ के पार, कमाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान
वीर महान का जलवा
रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो की हालत खराब करने के बाद वीर महान ने लोकल रेसलर्स पर हमला बोला। उन्होंने जैफ ब्रूक्स, सेम समोथर्स, बर्ट हेंसन और फ्रेंक लोमैन को भी हराया। इन लोकल रेसलर्स की तो वीर ने हालत खराब कर दी थी। वीर ने दिखा दिया कि इस बार वो किसी को छोड़ने वाले नहीं है। वीर ने इसके बाद मुस्तफा अली को भी अपना शिकार बनाया। सिंगल मैच में वीर महान ने अली को हराया। इस मैच में द मिज ने वीर महान का साथ दिया। खैर वीर महान की राइवलरी इस समय मिस्टीरियो फैमिली के साथ शुरू हो गई है। अब ये राइवलरी बहुत आगे तक जाएगी।
ये भी पढ़ें- 3 बड़े खिलाड़ी जिन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से लखनऊ की टीम रिलीज कर सकती है
Published on:
26 May 2022 10:15 pm

बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
