IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बहुत दम दिखाया। 14 लीग मैचों में टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुआ था। इस मुकाबले में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ अब अगले सीजन के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं उन्हें ही रिलीज किया जाता है। लखनऊ की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगले साल टीम के साथ शायद नजर नहीं आएंगे।