WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का खौफ लगातार जारी है। अब तो उनका विकराल रूप देखकर WWE दिग्गज भी डरने लग गए है। WWE हॉल ऑफ फेमर और जैरी द किंग लॉलर ने इस बार रॉ टॉक पर वीर महान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनकी बातों से साफ लग रहा है कि वीर महान को रोक पाना अब काफी मुश्किल होगा।