फैंस ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और एम एस धोनी (MS Dhoni) की तुलना करते हैं। अब इस बारे में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी खास प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि इन दोनों की तुलना नहीं करनी चाहिए। गांगुली ने कहा कि धोनी के पास बहुत अनुभव है लेकिन पंत अभी युवा खिलाड़ी हैं।