
फोटो क्रेडिट- WWE
देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। हर घर तिरंगा अभियान की इस समय धूम मची है। इस अभियान का अब विदेशों से भी सपोर्ट किया जा रहा है। WWE में काम कर रहे भारतीय रेसलर वीर महान ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है। वीर महान ने इस अभियान से जुड़ने के लिए कहा और आजादी के महोत्सव को शानदार अंदाज में मनाने के लिए कहा। आपको पता है कि वीर महान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। WWE रिंग में वो काम कर रहे हैं और अमेरिका में इस समय रह रहे हैं। इसके बावजूद भारत में जितने भी त्यौहार मनाए जाते हैं वो सभी में अपना संदेश भेजते हैं।
WWE रेसलर वीर महान दिया खास संदेश
वीर महान ने हमेशा की तरह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आज़ादी के अमृत महोत्सव में भागीदार बने और भारत विरोधी ताकतों का बहिष्कार करें। क्योंकि बात जब देश और तिरंगे की होती है तो इसके सम्मान हेतु हम सब एक थे,है और सदैव एक रहेंगे। भारत की आत्मीयता के दर्शन कि पूरे विश्व को अनुभूति होनी चाहिए। वन्दे मातरम। जय हिंद।
यह भी पढ़ें-CWG 2022 में मेडल जीतने वाले भारतीयों का फैन हुआ भारतीय WWE रेसलर
WWE में कब मिलेगा वीर महान को नया प्रतिद्वंदी?
वीर महान सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं लेकिन वो WWE रिंग में नजर नहीं आ रहे हैं। कई हफ्तों से वो WWE टीवी से बाहर है। इस वजह से फैंस बहुत नाराज है। WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है ये किसी को नहीं पता है। अब तो वीर महान को लोग भूलने भी लग गए है। उनका डेब्यू तो बहुत ही शानदार अंदाज में हुआ था लेकिन अब उनका पुश बंद कर दिया गया है।
WWE में अगर उन्हें जल्द से जल्द नया प्रतिद्वंदी नहीं मिला तो फिर नुकसान हो सकता है। आने वाले समय में वो खुद रिलीज की मांग कर सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर भारतीय फैंस को बहुत बड़ा झटका लगेगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वीर महान की कोई स्टोरीलाइन शुरू होगी।
यह भी पढ़ें-भारतीय स्टार वीर महान के लिए WWE ने Raw के दरवाजे किए बंद
Published on:
11 Aug 2022 02:15 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
