
फोटो क्रेडिट- WWE
आप सभी को पता है कि भारतीय WWE रेसलर वीर महान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस को खास संदेश देते रहते हैं। इसके अलावा वो जहां भी जाते हैं वहां की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट डाला है जिसे देखकर सभी चौंक गए है। उनको पहचानना अब मुश्किल हो रहा है। दरअसल वीर महान ने अपने लुक में बदलाव इस बार किया है। खासतौर पर उनका हेयरस्टाइल गजब का लग रहा है। काफी लंबे समय बाद उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया है। आपको पता है कि वीर महान बहुत लंबे बाल रखते हैं। इस उन्होंने कुछ नया गेटअप अपनाया है।
भारतीय सुपरस्टार का नया लुक
वीर महान हमेशा अपने बालों को खोले रहते हैं। या फिर कभी-कभी हल्के से उन्हें बांधे भी रहते हैं। वेस्टइंडीज, अफ्रीका और जिम्बाब्वे के लोगों के बाल आपने देखे होंगे, यहां के लोग अपने बालों में बहुत कट लगाते हैं और एक अलग प्रकार से बांधे रहते हैं। कुछ ऐसा ही वीर महान ने भी इस बार किया है। वीर इस लुक में बहुत शानदार लग रहे हैं।
वीर महान हमेशा अपने फैंस को संदेश भी देते हैं। इस नए लुक के साथ वीर महान ने शानदार कैप्शन भी दिया है।उन्होंने लिखा, जब दिन, परिस्थितियां, मौसम एक जैसे नहीं होते तो बालों की शैली क्यों?। इसके जरिए वो कह रहे हैं कि कभी-कभी बदलाव भी लोगों के जीवन में होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर ने फैंस को कभी-कभी शांत रहने की दी सलाह
WWE द्वारा कब दिया जाएगा तगड़ा पुश
वीर महान का पुश इस समय WWE ने रोका हुआ है। लंबे समय बाद वो पिछले हफ्ते रॉ में नजर आए थे। उन्हें कोई खास प्रतिद्वंदी नहीं मिला और लोकल रेसलर से ही वो मैच लड़े। वीर महान के लिए WWE का प्लान क्या है किसी को समझ नहीं आ रहा है। अगर जल्द ही उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली तो फिर आगे नुकसान होगा।
3 सितंबर को WWE का इवेंट क्लैश एट द कैसल होगा। वीर महान का शायद इस इवेंट में भी कोई मैच नहीं होगा। रेसलमेनिया के बाद उन्होंने डेब्यू किया था। अभी तक किसी भी इवेंट में उनका मैच नहीं हुआ है। इससे भारतीय फैंस और वीर महान जरूर गुस्से में होंगे।
यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान ने WWE में अपने दुश्मन को मार-मारकर किया 'अधमरा'
Published on:
22 Aug 2022 03:00 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
