
समरस्लैम में फैंस को आएगा मजा
WWE के हर महीने बड़े इवेंट होते हैं। साल में चार सबसे बड़े इवेंट किए जाते हैं। इसमें से एक को समरस्लैम कहा जाता है। इस साल 30 जुलाई को ये होगा। WWE इसकी तैयारी में इस समय लगा हुआ है। बड़े मैच भी तय कर दिए गए है। फैंस को इस बार बहुत मजा आएगा। भारतीय फैंस जरूर निराश होंगे क्योंकि वीर महान का कोई मैच नहीं होगा। हालांकि वीर महान किसी मैच के बीच में आकर बवाल जरूर मचा सकते हैं। कुछ चैंपियनशिप मैच भी होंगे और इनमें बदलाव भी हो सकता है। कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस को हर साल दिया जाता है तो इस साल भी ऐसा ही होगा। विंस मैकमैहन रिटायर हो गए है तो अब स्टेफनी और ट्रिपल एच के पास जिम्मेदारी है। आइए आपको बताते हैं इस बार कौन-कौन से मैच होंगे।
1) इस इवेंट में बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच होगा। यूएस चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला होगा। अभी बॉबी लैश्ले के पास चैंपियनशिप हैं।
2) रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच सबसे बड़ा मैच होगा। ये मेन इवेंट में होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। अभी चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास है।
3) द उसोज और स्ट्रीट प्रॉफिट के बीच भी अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस समय ये चैंपियनशिप उसोज के पास है।
4) रोंडा राउजी और लिव मोर्गन के बीच भी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस समय ये चैंपियनशिप मोर्गन के पास है।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE रोस्टर के खिलाफ लगाई दहाड़
5) बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच भी रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच होगा। अभी ये चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर के पास है।
6) पैट मैकफी और कॉर्बिन के बीच भी सिंगल मैच होगा। मैकफी ने रेसलमेनिया में अच्छा मैच लड़ा था।
7) द मिज और लोगन पाल के बीच भी सिंगल मैच होगा। दोनों की दुश्मनी शानदार बिल्ड हुई है। पाल ने बड़ा कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन किया है।
8) रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच सिंगल मैच होगा। इस मैच में बहुत एक्शन देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर वीर महान भक्ति में डूबे
Updated on:
30 Jul 2022 01:17 pm
Published on:
25 Jul 2022 01:32 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
