भारतीय रेसलर वीर महान का जलवा कुछ दिन से कम हो रहा है। WWE रॉ में अभी उनका कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बाद उन्हें कोई भी प्रतिद्वंदी नहीं मिला। अब लग रहा है कि वो भी थक चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब उन्होंने नए प्रतिद्वंदी की मांग WWE से कर दी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं नए प्रतिद्वंदी की लिए तैयार हूं। समरस्लैम इवेंट नजदीक है और अभी तक वीर महान के प्रतिद्वंदी को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। शायद अगले हफ्ते रॉ में उन्हें कोई नया प्रतिद्वंदी मिल सकता है। इसके बाद समरस्लैम में भी मैच देखने को मिल सकता है। वैसे भी वीर महान को अब एक स्टोरी की सख्त जरूरत है, वरना आगे उन्हें नुकसान हो सकता है।