इस समय सभी भारतीय फैंस की जुबान पर वीर महान का नाम है क्योंकि वो WWE रिंग में बहुत बवाल मचा रहे हैं। नए गिमिक के साथ डेब्यू के बाद से उन्होंने जबरदस्त काम किया है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से वो टीवी पर ज्यादा नजर नहीं आ रहे हैं। इस हफ्ते रॉ में उनकी शायद रोमांटिक स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। खैर अब सभी को पता है कि वीर महान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। इसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिले। वीर ने इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वीडियो पोस्ट किया और वो शिव के गाने गा रहे हैं। उन्होंने खास कैप्शन भी भारतीय फैंस को दिया। अंत में हमेशा की तरह हर हर महादेव का नारा भी लगाया।