10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sharad Pawar NDA offer: शरद पवार मानते NDA का न्योता तो बन जाते राष्ट्रपति!’ अठावले का बड़ा दावा, राउत के ‘गद्दार’ वाले बयान पर किया पलटवार

Ramdas Athawale statement: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। शरद पवार और सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने जहां नए कयासों को जन्म दिया है, वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के एक चौंकाने वाले बयान ने दिल्ली से मुंबई तक हलचल मचा दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 10, 2026

Ramdas Athawale

Ramdas Athawale : "शरद पवार NDA में आते तो बन सकते थे राष्ट्रपति! आठवले का बड़ा दावा (फोटो सोर्स: ANI)

Sharad Pawar Eknath Shinde meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या हो जाए, कहना बेहद मुश्किल है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के मुखिया शरद पवार की हालिया मुलाकात ने सूबे के सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI-A) के प्रमुख रामदास अठावले ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने ना सिर्फ विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, राम दास अठावले ने दावा किया है कि अगर शरद पवार ने साल 2014 में ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हाथ थाम लिया होता, तो आज वे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति भवन में होते।

इस संबंध में ANI को दिए गए बयान में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'मुझे लगता है कि शरद पवार महाराष्ट्र के बहुत बड़े नेता हैं। मैंने कई बार शरद पवार को NDA में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। अगर वे 2014 में NDA में शामिल हो जाते, तो देश के राष्ट्रपति भी बन सकते थे, लेकिन वे नहीं हुए… अब हालात बदल गए हैं। शरद पवार NDA में शामिल हो सकते हैं, इसीलिए एकनाथ शिंदे उनसे मिलने गए थे। उनके बीच क्या बातचीत हुई, यह पता नहीं है। अगर वे NDA में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत है।'

संजय राउत पर बरसे अठावले: कहा-शिंदे गद्दार नहीं..

इस दौरान अठावले ने शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के उस बयान पर भी तीखा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था। अठावले ने साफ शब्दों में कहा कि शिंदे को गद्दार कहना पूरी तरह से गलत और अनुचित है।

आपको बता दें कि हाल ही में शरद पवार और एकनाथ शिदें की मुलाकात विधान भवन परिसर में हुई थी, जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इन चर्चाओं के बीच गुरुवार को राज्य की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मुलाकात के दौरान सुनेत्रा पवार ने पार्टी की स्थिति से अवगत करा दिया था। उधर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें आश्वासन दिया था कि किसी भी तरह का कदम उठाए जाने से पहले विश्वास में लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग