31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 61 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं अगले 5 साल में रिटायरमेंट

देश की 45 साल से अधिक उम्र की 61 प्रतिशत कामकाजी आबादी अगले पांच साल में सेवानिवृत्ति चाहती है। पर इनमें से 14 प्रतिशत मानते हैं कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

balram singh

•

Updated: 31 Jan 2016, 8:27 PM IST

देश की 45 साल से अधिक उम्र की 61 प्रतिशत कामकाजी आबादी अगले पांच साल में सेवानिवृत्ति चाहती है। हालांकि इनमें से 14 प्रतिशत मानते हैं कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। ज्यादातर की राय थी कि वे आर्थिक मजबूरियों की वजह से रिटायर नहीं हो सकते। यह निचोड़ है, वैश्विक बैंक एचएसबीसी के ताजा सर्वे का।

एचएसबीसी के 'स्वस्थ्य रहते हुए सेवानिवृत्ति नई शुरुआत अध्ययन' नामक शीर्षक से हुए हालिया सर्वे की मानें तो रिटायरमेंट की मंशा रखने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि काम के दबाव से उनकी दिमागी और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि भारतीयों को शुरुआत से ही बचत पर ध्यान देकर सेवानिवृत्ति की योजना बनानी चाहिए।

मंशा : रिटायर हो करे यह
-43 प्रतिशत लोग परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते
-34 प्रतिशत यात्रा और अन्य रुचियों को पूरा करना चाहते
-20 प्रतिशत दूसरा करियर या कोई अपना काम करना चाहते

वजह : क्यों होना चाहते हैं रिटायर
59 फीसदीः कार्य संबंधी दबाव तथा मुद्दों की वजह से

27 फीसदीः शारीरिक-मानसिक सेहत पर काम का असर देाते

40 प्रतिशतः खराब सेहत के चलते रिटायरमेंट के लिए बचत होगी कठिन