30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ‘खामोश’ करेंः भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को एक पोस्टर के माध्यम से शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाही करने की पार्टी से मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

balram singh

•

Updated: 5 Feb 2016, 12:17 AM IST

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को एक पोस्टर के माध्यम से शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाही करने की पार्टी से मांग की है। पोस्टर में लिखा गया है, हम कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि शत्रुघ्न
सिन्हा को पार्टी से 'खामोश' किया जाए। कीर्ति आजाद के बाद शत्रुघ्न की
बारी है।

इस पर सिन्हा ने कहा कि पार्टी के
छात्र संगठन ने 'पब्लिसिटी' पाने के लिए यह पोस्टर लगाया है और जब आप राजनीति में आते हैं तो पत्थर आपके ऊपर फेंका जाता है। इसकी मैं परवाह नहीं करता। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से लगाया पोस्टर नहीं हो सकता। यह पब्लिसिटी पाने के लिए लगाया गया हो सकता है।

सिन्हा बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। वह लगभग डेढ़ साल से पार्टी नेतृत्व के कुछ फैसलों पर अपनी असहमति प्रकट कर चुके हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते रहे हैं।
Shatrughan SinhaShatrughan-Sinha-1446042582.jpg" align="left" border="0">

बिहार चुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रचार अभियान से दूर रखा था। पार्टी की करारी हार पर उन्होंने कहा था, 'यह तो होना ही था'।