18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापमं घोटाला: सीबीआई  आज से करेगी जांंच-पड़ताल

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की जांच पड़ताल सीबीआई सोमवार (13 जुलाई)से शुरु करेगी। इसके लिए सीबीआई ने 40 सदस्यीय टीम का गठन किया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Jul 13, 2015

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की जांच पड़ताल सीबीआई सोमवार (13 जुलाई)से शुरु करेगी। इसके लिए सीबीआई ने 40 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

सीबीआई आज दोपहर तक भोपाल पहुंचेगी और सबसे पहले एसटीएफ से केस अपने हाथ में लेगी और फिर जांच पड़ताल शुरु करेगी।
cbi2
गौरतलब है कि व्यापमं की स्पेशल कवरेज करने गए दिल्ली के एक टीवी पत्रकार की संदिग्ध मौत के बाद शिवराज सिंह सरकार पर मामले की जांच सीबीआई से कराने का दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
cbi 3
सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल मामला सीबीआई को सौंप दिया और इससे जुड़े हर पहलू की जांच करने का आदेश दिया।
cbi 4
उल्लेखनीय है कि अधिकारियों की कमी तथा मामलों के बोझ से जूझ रही सीबीआई के लिए व्यापमं भर्ती घोटाले की जांच एक बड़ी चुनौती होगी,जिसमें उसे नए सिरे से जांच करके मामले की सच्चाई देश के सामने लानी होगी।
cbi 5
इस मामले में 2,500 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें से 1,900 लोग जेल में बंद हैं। वहीं इस मामले से जुड़े 40 से ज्यादा लोगों की संदिग्धावस्था में मौत हो चुकी है।