3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुकमा के गुनहगारों पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ पुलिस, नक्सलियों पर घोषित किया लाखों का इनाम

इनाम की यह राशि 3 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक है। साथ ही पुलिस ने जानकारी देने वाले को नाम-पता गुप्त रखने का भरोसा दिलाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 29 Apr 2017, 1:55 PM IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुकमा में CRPF जवानों पर हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने इस इलाके में सक्रिय कुछ कुख्यात नक्सलियों के पोस्टर जारी करते हुए उन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर इनाम का ऐलान किया है।

इनाम की यह राशि 3 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक है। साथ ही पुलिस ने जानकारी देने वाले को नाम-पता गुप्त रखने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने संपर्क के लिए उच्चाधिकारियों के नंबर भी दिए हैं।

इनकी है पुलिस को तलाश

रामन्ना

मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में पहला नाम रामन्ना उर्फ संतोष रावुला श्रीनिवास का है। इस पर 40 लाख रुपए का ऐलान किया गया है। मूलत: आंध्रप्रदेश का निवासी रामन्ना इस इलाके में काफी कुख्यात है। वह सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी तथा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का मेंबर है।

माड़वी सिमा

सुरेंद्र उर्फ माड़वी सिमा के सिर पर पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनाम रखा है। वह अन्य नामों से भी जाना जाता है। वह मूलत: सुकमा जिले के गोलापल्ली इलाके के पोलमपाट गांव का निवासी है।

वनोजा

इस महिला नक्सली की उम्र करीब 30 साल है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। मूलत: आंध्रप्रदेश के चिन्नाबोड़केल की निवासी वनोजा कई हिंसक वारदात को अंजाम दे चुकी है।

सोड़ी लिंगे

एक और मोस्ट वांटेड नक्सली है सोड़ी लिंगे। यह जारापल्ली गांव की निवासी है। सोड़ी लिंगे पर 5 लाख रुपए का इनाम है। यह भी कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रही है।

माड़वी मंगली

इस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बीजापुर जिले के मेट्टागुडा की निवासी है। माड़वी का पति राजेश भी नक्सली है। वह नक्सलियों की मिलिट्री विंग का चीफ है। वहीं माड़वी नक्सलियों के सेक्शन 2 की प्लाटून नंबर 8 की कमांडर है।