17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल बॉय कौटिल्य की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती – चाहने वाले पहुंचे खेलपात्र

कौटिल्य के पिता का कहना है कि समान्य शिक्षक के घर में पैदा हुए कौटिल्य भी समान्य जीवन ही जीता है। साथ ही अपने दादा जयकृषण शर्मा को अपना गुरु और आर्दश मानता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Punit Kumar

•

Mar 06, 2017

kautilya

kautilya

देश में गूगल बॉय के नाम से पहचाने जाने वाले कौटिल्य पंडित का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है। अपने ज्ञान से सभी लोगों को हैरान कर देने वाले कौटिल्य का इलाज दिल्ली के खेलपात्र अस्पताल में हो रहा है। कौटिल्य को चेस्ट में इन्फेकशन के कारण यहां भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत की खबर मिलते ही लोग उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचना शुरु कर दिए।

कौलिल्य का जन्म हरियाणा के करनाल में 24 दिसंबर 2007 को हुआ था। और इतने छोटे से उम्र में ये छोटा बच्चा अपने मैमोरी की वजह से दुनिया भर में सराहना बटोर चुका है। डॉक्टरों का कहना है कि कौटिल्य पंडित को चेस्ट में इन्फेकशन है। और उनकी तबीयत पर लगातार नजर रखी जा रही है। तो वहीं उनके पिता सतीश शर्मा का कहना है कि काफी दिनों से कौटिल्य को छाती में दिक्कत चल रही थी, जिसके बाद उन्हें खेलपात्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पिछले 26 फरवरी से कौटिल्य का इलाज यहां के अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद अब उनके सेहत में सुधार हो रहा है। कौटिल्य का परिवार गांव में स्कूल चलाता है। तो वहीं गूगल बॉय कौटिल्य की बात करें तो इस उम्र में उन्हें देश का भूगोल और उससे जुड़ी हर जानकारी मुंहजबानी याद है। ध्यान हो कि उनके इस प्रतिभा को देखते हुए देश के कई टीवी चैनल्स भी उनका इंटरव्यू कर चुके हैं।

तो वहीं कौटिल्य के पिता का कहना है कि समान्य शिक्षक के घर में पैदा हुए कौटिल्य भी समान्य जीवन ही जीता है। साथ ही अपने दादा जयकृषण शर्मा को अपना गुरु और आर्दश मानता है। करनाल के एसडी मॉडर्न स्कूल में पढ़ने वाले कौटिल्य स्कूल से आने के बाद एक घंटे पढ़ाई करता है, तो वहीं वह अपने दादाजी के साथ कई घंटों तक पढ़ाई से जुड़ी बातों पर चर्चा करता रहता है।