6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी के पिता बोले, देशद्रोही बेटा देश से बड़ा नहीं

सैफुल्लाह के भाई खालिद ने बताया है कि पुलिस के कहने पर उसने सैफुल्लाह से बात की थी और सरेंडर करने को कहा था लेकिन वो नहीं माना और आखिरकार मारा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

balram singh

•

Updated: 9 Mar 2017, 6:20 AM IST

suspect saifullah

suspect saifullah

भारत में आईएसआईएस का पहला हमला होने के बाद हरकत में आई एनआईए ने लखनऊ में एक आतंकी को मार गिराया तथा देश के कई शहरों से संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया है। इसी घटना के साथ ही एक ऐसी खबर भी आ रही है जो आतंकी सोच रखने वाले लोगों को करारा तमाचा देगी।

गौरतलब है कि लखनऊ में हुए एनकाउंटर में एटीएस कमांडों ने आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया। उसके शव को पिता सरताज अहमद को ले जाने को कहा गया पर अहमद ने कहा है कि वो अपने बेटे का शव नहीं ले जाएंगे क्योंकि देश से बड़ा बेटा नहीं होता।

आतंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने कहा कि हम देशद्रोही बेटे का शव नहीं लेंगे। जो देश द्रोही है वो मेरा बेटा नहीं हो सकता। उन्होंने ये भी कहा कि उसने कभी मेरा कहा नहीं माना, उसका फोन आखिरी बार जब आया था तो उसने कहा था कि मेरा सऊदी का वीज़ा हो गया है इसलिए हम जा रहे हैं।

सैफुल्लाह के पिता ने कहा कि हम उसे कुछ काम करने के लिए कहा करते थे पर वह हमेशा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर ही रहता और देर रात को घर पर आता था। इसी वजह से एक दिन मैने उसे मारा। मार खाने के बाद वह शाम को घर से भाग गया।

सैफुल्लाह के भाई खालिद ने बताया है कि पुलिस के कहने पर उसने सैफुल्लाह से बात की थी और सरेंडर करने को कहा था लेकिन वो नहीं माना और आखिरकार मारा गया।

इसी बीच मीडिया में ये भी खबर चल रही है कि एटीएस की टीम ने शहर के बेकनगंज इलाके की रहमानी मार्केट से शकील उर्फ अजगर को भी पकड़ा था लेकिन मार्केट के दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन करने के कारण मौका पाकर शकील भाग गया। पुलिस की टीमें शकील की तलाशी में जगह जगह छापेमारी कर रही है।