
नौशेरा सेक्टर में चौकियां नष्ट होने से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत पर संघर्षविराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि नौशेरा सेक्टर में उसने भारतीय सेना की चौकियां नष्ट की है। अपने दावे को पुष्ट करने के लिए पाकिस्तान ने एक मिनट 28 सेकंड का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में धमाके होते आैर फिर धूल-धुंए का गुबार उठता दिखार्इ दे रहा है। माना जा रहा है कि ये पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा वीडियो है।
भारतीय सेना की आेर से मंगलवार को एक वीडियो जारी कर बताया गया था कि उसने पाकिस्तानी चौकियों को तबाह किया है। भारत के इस दावे को पाकिस्तान ने खारिज करने में देर नहीं की। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने अपने बयान में कहा है कि 13 मर्इ को भारत ने पाकिस्तान के किसी भी पोस्ट या बंकर को नष्ट नहीं किया।
इसके साथ ही मंगलवार को जारी बयान में ISPR ने कहा है कि नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के पोस्ट्स को तबाह करने के दावे भ्रामक आैर बेबुनियाद हैं। साथ ही पाकिस्तान ने भारत पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। साथ ही कहा गया है कि 13 मर्इ को भारत ने भींबर सेक्टर में भारी गोलीबारी की, जिसमें आम लोग हताहत हुए हैं।
इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय गोलीबारी के जवाब में करारा जवाब देने का दावा किया है। साथ ही कहा गया है कि इसमें भारत को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास शांति कामय रखने के लिए प्रतिबद्घ होने की बात कही है।
Published on:
24 May 2017 12:28 pm
