अब इस मामले में बदसलूकी झलने वाले जवान ने इस घटना के बारे में बताया है। हालांकि सीआरपीएफ के इस जवान की पहचान को उजागर नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जवान ओडिशा के संबलपुर जिले का रहने वाला है। तो वहीं जवान अपनी यूनिट के साथ पिछले 4 महीनों से चुनावी ड्यूटी पर तैनात है। तो घटना के बाद जवान ने जिस संयम का परिचय दिया था, उसकी सभी ने तारीफ की थी।