अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र की मुंडा खेड़ा चौकी के अंतर्गत दो दिनों पहले सड़क के पास मुरादाबाद के गांव लांकड़ी फाजलपुर निवासी शैलेष पुत्र हेमसिंह का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने शैलेष की हत्या का शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवार्इ करते हुए आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।