2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG 2nd Phase Voting: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान शुरू, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कही यह बड़ी बात

Mallikarjun Kharge tweeted for 2nd phase of voting 2024: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव आसान नहीं है।

2 min read
Google source verification
chhattisgarh news, kharge, lok sabha election 2024

CG Loks Sabha Election 2024: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव आसान नहीं है। इस चुनाव में तानाशाही से लोकतंत्र को बचाना है। मतदान जरूर करें इससे आपके जीवन में बदलाव आएगा।

खड़गे ने किया ट्वीट

इस सीट पर 7 से 3 बजे तक वोटिंग

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़े: CG 2nd Phase Voting: चुनाव से ठीक पहले PM मोदी ने किया ट्वीट, लोगों से की यह खास अपील

तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।

महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

तीनों लोकसभा पर एक नजर

52.84 लाख से अधिक मतदाता तीनों लोकसभा में
41 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
15 प्रत्याशी राजनांदगांव में
17 महासमुंद और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं

यह भी पढ़े: CG 2nd Phase Voting: चुनाव से ठीक पहले अमित शाह व नड्डा ने किया ट्वीट, लोगों से की वोट की अपील