24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमालिया में अमरीका की बड़ी कार्रवाई, 17 आतंकियों को किया ढेर

आतंकवादियों का केन्या सहित कई देशों में घातक हमलों में हाथ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 2 Jan 2018, 1:55 PM IST

Terrorist,America

मोगादिशू। अमरीकी सेना द्वारा बीते हफ्ते में सोमालिया में किए गए हवाई हमलों में अल-शबाब के कम से कम 17 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इन आतंकवादियों का केन्या सहित कई देशों में घातक हमलों में हाथ रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी-अफ्रीका कमांड (अफ्रीकॉम) ने दो अलग-अलग बयानों में सोमवार को कहा कि उनके सुरक्षा बलों ने 27 दिसंबर की शाम मोगादिशू से 25 किमी दूर चार आतंकवादियों को मार गिराया व मोगादिशू के लोगों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस वाले एक वाहन को तबाह कर दिया।

अफ्रीकाम ने यह भी कहा कि अमेरिका के अल-शबाब आतंकवादियों को खत्म करने के लिए तेज किए गए हवाई हमले से कम से कम 13 आतंकवादी 24 दिसंबर को सोमालिया में मारे गए।

इसमें कहा गया कि अमेरिकी सेना अमेरिका व उसके सहयोगियों व उनके हितों की रक्षा के लिए सभी अधिकृत व उचित उपाय का इस्तेमाल जारी रखेगी और आतंकवादी समूहों को सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करेगी।