5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इथोपियन एयरलाइंस का विमान क्रैश, भारत के चार यात्रियों समेत 157 की मौत

इथोपियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत। पीएम मोदी ने विमान हादसे पर जताई संवेदना। उड़ान भरने के महज 6 मिनट बाद ही विमान हो गया क्रैश। विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या जा रही थी।

2 min read
Google source verification
इथोपियन एयरलाइंस

केन्या जा रही इथोपियन एयरलाइंस का विमान क्रैश, भारत के चार यात्री समेत 157 की मौत

अदीस अबाबा। इथोपिया से रविवार को एक बहुत बड़ी दुखद खबर सामने आई। दरअसल रविवार की सुबह इथोपियन एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737-8 एमएएक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान नया था और बीते वर्ष नवंबर में ही इसे एयरलाइन को सौंपा गया था। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि विमान के क्रैश होने की मुख्य वजह क्या थी? आपको बता दें कि इस विमान में कई भारतीय भी सवार थे। इस दुखद हादसे पर पीएम मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इथोपिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अलग से जारी एक बयान में पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवदेनाएं जताई है। केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा ने भी विमान में सवार लोगों के परिवार और उनसे जुड़े लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

कोलंबिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 लोगों की मौत

उड़ान भरने के महज 6 मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान

बता दें कि यह विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या जाने के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज 6 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। यह दुर्घटना सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर अदीस अबाबा के दक्षिण में करीब 50 किलोमीटर दूर बिशोफ्टू या देबरे जिएत में हुई। एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक विमान में 149 यात्रियों के साथ आठ क्रू मेंबर सवार थे। यह सरकारी एयरलाइन है। सरकारी इथोपियन एयरलाइन अफ्रीका में सबसे बेहतर एयरलाइन मानी जाती है। इसके अलावा यह कहा जाता है कि इथोपियन एयरलाइन अफ्रीका की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। फिलहाल इस हादसे के बाद खोज व बचाव अभियान जारी है।

जेट एयरवेज के लिए गहराया संकट, तीन विमान आैर खड़े होने के बाद कंपनी ने करार तोड़ने की दी चेतावनी

विमान में भारत समेत 33 देशों के नागरिक थे सवार

इथोपिया की सरकारी चैनल ईबीसी ने बताया है कि सभी यात्रियों की मौत हो गई है। इस विमान में 33 देशों के यात्री सवार थे। इथोपियन एयरलाइंस के सीईओ तेवोल्दे जबरेमरियम एवं केन्या के परिवहन मंत्री जेम्स मचारिया ने कहा कि रविवार सुबह जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसमें भारत, कनाडा, चीन, अमरीका समेत अनेक देशों के नागरिक सवार थे। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में केन्या के 32 और इथोपिया के नौ नागरिकों की मौत हुई। इस हादसे में कनाडा के 18, चीन, अमरीका और इटली के आठ-आठ, फ्रांस एवं ब्रिटेन के सात-सात, मिस्र के छह, नीदरलैंड के पांच और भारत तथा स्लोवाकिया के चार-चार नागरिकों की मौत हुई है। मालूम हो कि इससे पहले वर्ष 2010 में इथोपियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 90 लोगों की मौत हुई थी। यह विमान बेरुत से उड़ान भरा था लेकिन उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनट बात दुर्घटना का शिकार हो गया था।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.