6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत

स्टेट पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए अधिक संख्या में पुलसिकर्मियों की तैनाती की गई है
2 min read
Google source verification
Nigeria village raids

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के जामफारा में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना जामफारा के माराडुन में मगामी गांव में हुई। स्टेट पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए अधिक संख्या में पुलसिकर्मियों की तैनाती की गई है।

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 'अग्नि-4 मिसाइल ' का सफल परीक्षण, जाने खासियत

नाइजीरिया में गांवों पर बड़ा हमला

इस हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में जामफारा के कार्यकारी गवर्नर सानसुई रिकीजी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।शुक्रवार को पुलिस ने कहा कि कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। बाद में इस आंकड़े को संशोधित कर 17 कर दिया गया। हथियारबंद लोगों ने उत्तरी नाइजीरियाई राज्य में मवेशियों का अपहरण कर फिरौती के लिए दो गांवों पर हमला किया। मोटरसाइकिलों पर स्वर बंदूकधारियों ने बुधवार को जामफारा के मगामी जिले के गिदान हालिलु और गिदान काका के गांवों पर हमला किया। गिदान हालिलु के एक समुदाय के नेता उस्मान वदतौ ने समाचार एजेंसी को बताया, "हमने हमलों में 25 लोगों को खो दिया।" उन्होंने कहा कि गिदान हालिलू में 16 और गिदान काका में 9 लोगों की मौत हो गई है।

बिकेंगे राज कपूर और दिलीप के पुश्तैनी मकान, खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने बनाई खरीदने की योजना

कैसे हुआ हमला

पहले हमले में, जो स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:00 बजे के आसपास हुआ, डाकुओं ने गिदान हालिलु के बाहर मीठे आलू की कटाई करने वाले किसानों पर गोली चला दी, जिसमें नौ किसान मारे गए। बंदूकधारियों ने खेत पर हमले के बाद गांव छोड़ दिया, लेकिन शाम लगभग 5:00 वो फिर बजे लौटे पीड़ितों के शवों को दफनाने के दौरान शोकसभा पर फायरिंग की। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जामफारा के राज्य के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने हमलों की पुष्टि की लेकिन कहा कि केवल पांच लोग मारे गए थे। हालांकि नाइजीरिया में सुरक्षा कर्मियों द्वारा कम दुर्घटना के आंकड़े देना आम बात है। बताया जा रहा है कि जामफारा में खेती करने और पशु चराने वाले समुदायों को मवेशी चोरों और अपहरणकर्ताओं द्वारा वर्षों से आतंकित किया जा रहा है। लगातार हमलों ने गांवों को सुरक्षा के लिए स्थानीय मिलिशिया बनाने के लिए प्रेरित किया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर