
रबात। मोरक्को में न्याय से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल वहां के 450 कैदियों को क्षमादान देने का फैसला लिया गया है। ये फैसला वहां के शाह मोहम्मद (VI) ने लिया है।
चरमपंथ और आतंकवाद के 22 दोषियों को भी मिला क्षमादान
आप जानकर दंग रह जाएंगे कि क्षमादान मिले इन कैदियों में से 22 कैदी चरमपंथ और आतंकवाद के दोषी हैं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कैदियों द्वारा क्षमा के अनुरोध के बाद यह कदम उठाया गया है।
कैदियों ने इस अपील केएवज में स्वीकार की थी ये शर्तें
बताया जा रहा है कि कैदियों ने आधिकारिक तौर पर कट्टरता और आतंकवाद के सभी रूपों को अस्वीकार करने का वादा किया है। यही नहीं इसके साथ-साथ राष्ट्र और राष्ट्रीय संस्थानों के नियमों का दृढ़तापूर्वकपालन करने की प्रतिबद्धता भी जताई, जिसके बाद उन्हें क्षमादान की मंजूरी मिली।
आतंकवाद के मामलों तीन की आजीवन कारावास की सजा को कम किया गया
आपको बता दें कि आतंकवाद के मामलों में दोषी 22 कैदियों में 17 की बाकी की सजा माफ कर दी गई। वहीं, तीन की आजीवन कारावास की सजा को निश्चित अवधि तक कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य की सजा कम की गई है।
'रिवोल्यूशन ऑफ द किंग एंड द पीपुल' की वर्षगांठ पर लिया गया ये फैसला
शाह मोहम्मद ने क्षमादान का ये फैसला 20 अगस्त के खास अवसर पर लिया। आपको बता दें कि इस दिन 'रिवोल्यूशन ऑफ द किंग एंड द पीपुल' की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
Published on:
21 Aug 2018 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअफ्रीका
विदेश
ट्रेंडिंग
