
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन इमरान खान को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के 22 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममून हुसैन ने नए पीएम इमरान खान को पद की शपथ दिलाई। इमरान के शपथ के दौरान उस वक्त बेहद असहज स्थिति हो गई जब इमरान खान अपने शपथ ग्रहण के दौरान कई बार अटक गए। इमरान उर्दू के कई शब्दों के उच्चारण में न सिर्फ अटके, बल्कि कई बार गलत उच्चारण के शिकार हुए।
इमरान खान की ताजपोशी
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने आज देश का नया इतिहास लिख दिया। इमरान खान ने 1992 में क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया। 1996 में उन्होंने राजनीति में शामिल होने का फैसला किया और पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ नाम की एक नई पार्टी बनाई। राजनीति में शामिल होने के बाद से दो दशकों से अधिक समय बाद उन्हें कामयाबी मिली और और वह आखिरकार प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने में सफल रहे।
कई बार अटके इमरान
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने राष्ट्रपति भवन ऐवान-ए-सद्र में इमरान खान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अगर इमरान खान के शपथ ग्रहण से पूर्व को वीडियो को देखा जाए तो साफ़ नजर आ रहा है कि खान शपथ ग्रहण के दौरान नर्वस नजर आ रहे थे। नर्वस होने का ही परिणाम थाकि इमरान शपथ ग्रहण के दौरान उर्दू शब्दों के उच्चारण में कई बार अटके।
शपथ की बड़ी गलतियां
शपथ के दौरान राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने जब ‘रोज-ए-कयामत’ (फैसले का दिन) कहा तो इमरान ने इसे ठीक से सुना नहीं और उन्होंने इसका गलत उच्चारण करते हुए इसे ‘रोज-ए-कियादत’ (नेतृत्व का दिन) पढ़ दिया। राष्ट्रपति ने इमरान को रोक कर जब यह शब्द दुहराया तो इमरान को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने 'सॉरी' कहा और सही उच्चारण के साथ शपथ ग्रहण जारी रखा।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
शपथ ग्रहण के दौरान हुई इन गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर इमरान खन का खूब मजाक बनाया जा रहा है। पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देशों में इसकी चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है इमरान को घर से प्रैक्टिस कर के आना चाहिए था। लोगों का कहना है कि जब इमरान ने गलती की तो राष्ट्रपति ने उन्हें लगभग डांटते हुए उनकी गलती ठीक की। कुछ लोग इमरान की शिक्षा-दीक्षा को लेकर मजाक बना रहे हैं।
Updated on:
19 Aug 2018 12:15 pm
Published on:
19 Aug 2018 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
