7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

भूतबली सागर महाराज के वर्षा योग की शुरुआत

जैनाचार्य भूतबली सागर महाराज के चातुर्मास समारोह की रविवार को विधिवत तरीके से शुरुआत हुई। अब आचार्यश्री ससंघ पांच माह तक नगर में रहेंगे। रविवार को हुए वर्षायोग मंगल कलश स्थापना आयोजन में जिसमें दूर-दूर के से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य भूतबलिसागर महाराज का यह 44वां चातुर्मास है।

Google source verification

सुसनेर. जैनाचार्य भूतबली सागर महाराज के चातुर्मास समारोह की रविवार को विधिवत तरीके से शुरुआत हुई। अब आचार्यश्री ससंघ पांच माह तक नगर में रहेंगे। रविवार को हुए वर्षायोग मंगल कलश स्थापना आयोजन में जिसमें दूर-दूर के से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य भूतबलिसागर महाराज का यह 44वां चातुर्मास है। कार्यक्रम नेशनल हाईवे स्थित आदिनाथ वेयर हाउस पर हुआ। शुभारंभ आचार्यश्री विद्यासागर के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन से हुआ। जैन युवा संघ के दिव्य घोष देवास की विशेष प्रस्तुति से मुनि संघ की अगवानी हुई। मंगलाचरण आष्टा की महिलाओं ने प्रस्तुत किया। मुंबई, देवास, सुसनेर, कन्नौद, देवास, खातेगांव, पिडावा, उज्जैन, आष्टा, नलखेड़ा, आगर, कानड़, सोयतकलां के श्रद्धालुओं के साथ आंनद योग मित्र मंडल, भूतबली सागर युवा मंडल व चातुर्मास सेवा समिति ने श्रीफल भेंट किया। संचालन मंजूला दीदी व आभार चातुर्मास सेवा समिति अध्यक्ष अशोक जैन मामा ने माना। गुरुपूर्णिमा पर सुबह 7 बजे श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में विधिवत रूप से कलश स्थापना होगी। 8 बजे त्रिमूर्ति मंदिर में आयोजन होगा। समाज की बालिकाओं एवं महिला मंडल ने सरस्वती पूजन, स्वागत गीत व सम्यक ज्ञान पाठशाला के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए।


जनप्रतिनिधि भी पहुंचे कार्यक्रम में
भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, महामंत्री डॉ. गजेंद्रसिंह चंद्रावत, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, कमल गर्ग, युगल परमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, प्रशांत अंबावतिया, ब्लॉक अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा, भूपेंद्रसिंह चौहान, विष्णु पाटीदार, संतोष जोशी ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट किया।


चातुर्मास समिति ने लाभार्थी परिवारों का किया स्वागत
प्रथम पांच कलश स्थापना करने का सौभाग्य सर्वाधिक राशि की बोली लगाकर लाभार्थी दीपेश गोधा इंदौर, राजमल जैन खुपवाला सुसनेर, अशोककुमार पारसकुमार तंबाकू वाला सुसनेर, शैलेंद्रकुमार जैन मोड़ी वाला अहमदाबाद, कोमलचंद जैन इलेक्ट्रिक परिवार को प्राप्त हुआ। निर्धारित राशि देकर कलश स्थापना का लाभार्थी बनने का अवसर मिला। पाद प्रक्षालन लाभार्थी दीपेश गोधा इंदौर व शास्त्र भेंट माणकचंद सांवला, नीलेशकुमार छबड़ा देवास, मुकेशकुमार बडज़ात्या आष्टा, राकेश जैन खुपवाला परिवार ने किया। लाभार्थी परिवारों का चातुर्मास समिति ने स्वागत किया।