
मतदान के बाद मौत, वोट डालते ही महिला का आया हार्ट अटैक, पोलिंग बूथ में हड़कंप
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर शुक्रवार को सूबे की 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य ईवीएम मशीन में लगातार कैद हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस बीच आगर मालवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां वोट डालने आई एक बुजुर्ग महिला को मतदान करते ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। घटना के बाद पोलिंग बूथ हड़कंप मच गया है।
बता दें कि, घटना जिले की सुसनेर विधानसभा के ग्राम धरोला में घटी है। यहां 65 वर्षीय काशीबाई भेरूलाल मालवीय मतदान क्रमांक 165 पर वोट डालने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि यहां वो अपने क्रम के अनुसार पीठासीन अधिकारी तक पहुंची, यहं उन्होंने मतदान उंगली पर सियाही भी लगवाई। इसके बाद उन्होंने वोट भी डाला। बताया जा रहा है कि वोट डालते ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वो जमीन पर गिर गईं। बताया जा रहा है कि बूथ पर ही बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कमिर्यो ने महिला के शव को उसके घर पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- पढ़ें- मध्य प्रदेश की कई सीटों पर मतदान खत्म, जानिए मतदान प्रतिशत
प्रत्याशियों का भविष्य EVM में कैद
गौरतलब है कि प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख, महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 72 लाख है। नक्सल प्रभावित होने की वजह से बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा, मंडला जिले की बिछिया और मंडला सीटों के 55 बूथों और डिंडोरी जिले के 40 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक संपन्न हो गया।
Published on:
17 Nov 2023 06:01 pm

बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
