
सांप-बिच्छू जैसे जहरील जीव-जंतु घरों के भीतर तक पहुंच जाते हैं। गलियों में अंधेरा होने से रहवासी पानी भरे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। घर के सामने लगे बिजली के खंभे और खुली डीपी में करंट उतरने से दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। बीते साल बारिश में करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी हम लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ वोट लेने के लिए यहां जनप्रतिनिधि आते हैं।
तेज बारिश होने पर घरों के भीतर भरेगा पानी
र हवासियों का कहना है कि तेज बारिश होने पर पानी घर के दरवाजे तक पहुंच जाता है। जो मकान नीचे बने हुए हैं वे हर साल डूबते हैं। इस बार तेज बारिश हुई तो ऊपर के मकान भी डूबेंगे। वजह पास से बहने वाले नाले को दोनों ओर ेसे पाट दिया गया है। एक ओर पाटकर प्लाटिंग की जा रही है, तो दूसरी ओर आधे नाले तक पाट कर दीवार उठाई जा रही है। इससे तेज बारिश होने पर घरों के भीतर तक पानी भरेगा।
रास्ते में पानी भरा होने से निकलना मुश्किल
पिपलिया कुंजनगढ़ में सडक़ नहीं होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गली में कीचड़ होने पर लोगों ने खुद से कुछ जगहों पर मलवा, गिट्टी आदि डलवाई है। रहवासियों का कहना है कि रास्ते में पानी भरा होने से बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल आने-जाने में भी परेशानी होती है। कई बच्चे पानी में गिर चुके हैं। यहां 80 से 100 के करीब मकान हैं, जिसमें 300 से ज्यादा लोग रहते हैं।
स्ट्रीट लाइट नहीं लगी, सांप,बिच्छू का खतरा
पिपलिया कुंजनगढ़ में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से निकलने में फिसल कर गिरने का डर बना रहता है। अंधेरा होने से निकलने वाले सांप बिच्छू भी दिखाई नहीं देने जिससे किसी अनहोनी का डर बना रहता है। रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट पूरे वार्ड की सेंशन हो चुकी है। जल्द से जल्द लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान यहां भी लगाई जाएगी। अभी कुछ मलवा भिजवा दिया था। सडक़ के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बारिश के बाद सडक़ बनाई जाएगी। रूमा-वीरेंद्र राजपूत, पार्षद वार्ड क्रमांक 85
हम यहां बीते 10 साल से रह रहे हैं, इसके बाद भी अब तक यहां सडक़, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। हम लोगों को कीचड़ और पानी भरे रास्तों से आना-जाना करना पड़ता है। नाली नहीं होने से सडक़ पर पानी बहता है। कार्तिक मीणा, रहवासी पिपलिया कुंजनगढ़
सडक़ मोहल्ले में सडक़ नहीं होने से कीचड़ और पानी भरे रास्तों से निकल कर घर तक पहुंचना होता है। हम यहां कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। प्रमिला जंजाल, रहवासी पिपलिया कुंजनगढ़
मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सडक़ पर पानी भरा होने और घर के सामने लगे खंभे की डीपी खुली होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बीते साल बारिश में एक मवेशी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अनूप देवी, पिपलिया कुंजनगढ़
घर के सामने दरवाजे तक घरों से निकलने वाला गंदा पानी और सीवेज भरा हुआ है। गंदगी और बदबू के कारण जीना मुहाल हो रहा है। मच्छर पनपने से बीमारियों की आशंका बनी रहती है। बेटा बीमार पड़ा है। घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। शहनाज खान, पिपलिया कुंजनगढ़
सभी तरह का टै्रक्स देने के बाद भी कचरा उठाने वाले कर्मचारी नहीं आते। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होत ही अंधेरा छा जाता है। बारिश में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।रज्जो बी, रहवासी पिपलिया कुंजनगढ़
पिपलिया कुंजनगढ़ की समस्याओं को लेकर हमने सीएम के ट्वीटर हैंडल तक पर फोटो डालकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सडक़ नहीं होने से कीचड़ और पानी भरे रास्ते से निकलना पड़ रहा है। इब्राहिम, पिपलिया कुंजनगढ़
Published on:
05 Aug 2023 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
