
दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद लगी आग, अंदर ही जल गया ड्राइवर, दो अन्य वाहन भी चपेट में आकर खाक हुए
प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूबे के आगर-मालवा में सामने आया, जहां सुसनेर नगर में हुए भीषण सड़क हादसे में आमने-सामने की टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई। आग की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए जिसमें सवार कुछ लोग फंस गए। आगर-मालवा के नेशनल हाइवे पर स्थित डाक बंगला चौराहे पर हुई इस घटना में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस और दमकल दल के वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टक्कर के बाद ट्रक में सवार लोग आग की लपटों में घिरकर अंदर ही फंस गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो ट्रकों में टक्कर के बाद चार वाहनों के आग की चपेट में आने से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और वाहनों में फंसे लोगों को निकालने प्रयास में जुट गए। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का आलम रहा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आग में चारों वाहन जलकर खाक हो गए। मौके पर नलखेड़ा, सोयतकलां समेत अन्य फायर ब्रिगेड टीमें आग बुझाने पहुंचीं। जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद ट्रकों में एकाएक इतनी भयावह आग की लपटें उठने लगी की उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी वो आग पर काबू नहीं पा सके। एक ट्रक से जला शव बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्ती की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
18 Dec 2023 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
