5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधुनिकता के दौर में डाक घर की पेटियां बनी शो-पीस

अब लोग हाइटेक संचार माध्यमों का करने लगे उपयोग

2 min read
Google source verification
patrika

अब लोग हाइटेक संचार माध्यमों का करने लगे उपयोग

सुसनेर. टक-टक कौन, डाकिया...इस तरह की आवाज अब सुनाई देना खत्म सी हो गई है। एक समय था जब न तो मोबाइल थे और डाक पेटी के अलावा न ही कोई भी संचार की सुविधा थी। अब आधुनिकता की दौड़ में डाक पत्र की जगह मोबाइल और इन्टरनेट ने ले ली है। लोग अब डाक पेटी में डाक पत्र डालने की बजाय मोबाइल के जरिए ही मैसेज वाट्सएप और इन्टरनेट के माध्यम से फेसबुक के द्वारा अपने संदेश पहुचा रहे हैं। लिहाजा अब डाक घर के बाहर लगी पेटियां शो पीस बन गई हैं। आज से कुछ ही वर्षों पहले गांव-गांव और नगर के प्रमुख चौराहे ओर मोहल्लों में डाक विभाग के द्वारा लाल रंग की डाक पेटियां लगाई जाती थीं।
इसमें लोग रिश्तेदारो एवं परिचितों को डाक पत्र के माध्यम से संदेश या शादी ब्याह की पत्रिकाएं और सूचनाएं देते थे। डाक पेटी में डाले गए पत्र कुछ दिनों बाद डाकिया संबंधित पते पर पहुंचा देता था। आधुनिक युग में विज्ञान ने जैसे-जैसे उन्नति की है, वैसे- वैसे संचार के माध्यमों में बदलाव और तेजी आ गई है। आजकल लोग मोबाइल और कम्प्यूटर के माध्यम से संदेश कुछ ही मिनटों में अपने दोस्तों ओर रिश्तेदारो तक पहुचा देते है। यही कारण है कि अब डाक घर ने भी अपनी कार्यशैली आधुनिकता के साथ बदल ली है।
केन्द्र सरकार ने 4800 करोड़ रुपए की राशि दी
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का किया स्वागत
नलखेड़ा. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य केन्द्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं राष्ट्रीय जैन माइनॉरिटी आर्गेनाइजेशन के संस्थापक सुनील सिंघी गुरुवार दोपहर 4 बजे नलखेड़ा पहुंचे। उनके नगर पहुंचने पर बालकल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रकाश फाफरिया के प्रतिष्ठान पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
यहां से संघी समाजजनों के साथ पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल जैन आराधना भवन पहुंचे। यहां उनका संकल जैन समाजजनों ने अभिनन्दन समारोह एवं जैन अल्पसंख्क समुदाय के विषय पर प्ररिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंदाप्रभु के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया स्वागत भाषण मागीलाल जैन वकील ने दिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संघी ने अल्पसंख्यक समुदाय को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्याक वर्ग के लिए इस वर्ष 4800 करोड़ रुपए दिये हैं। इसकी जानकारी अल्पसंख्यक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है । संघी का जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष रमेशचन्द्र सकलेचा, स्थानक श्री संघ अध्यक्ष पारसमल लोढा, दिगम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष नेमिचन्द गोधा ने पूरे समाज की तरफ से अभिनन्दन स्वगात किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज बोरा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात वे मां बगुलामुखी मन्दिर भी गए जहां उन्होंने हवन पूजन भी किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य अशोक लोढा , जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, कैलाश फाफरीया, सकल जैन समाज द्वारा उनकी अगवानी की गई।