5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार प्रदर्शित हुई भारतीय फिल्म ईशानौ

- क्लासिक श्रेणी में रेड-कार्पेट वर्ल्ड प्रीमियर में दिखाई गई मणिपुरी फिल्म

less than 1 minute read
Google source verification
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार प्रदर्शित हुई भारतीय फिल्म ईशानौ

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार प्रदर्शित हुई भारतीय फिल्म ईशानौ

नई दिल्ली। फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार को मणिपुरी भाषा में बनी भारतीय फिल्म 'ईशानौ' का रेड कार्पेट प्रीमियर में प्रदर्शन किया गया। इस साल कान्स फेस्टिवल के क्लासिक्स सेक्शन में प्रदर्शित होने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म है।

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर निर्माता और अरिबम श्याम शर्मा की निर्देशित फिल्म 'ईशानौ' वर्ष 1990 में बनी थी और इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद साल 1991 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ही यह फिल्म दिखाई गई। अब 32 साल बाद एक बार फिर फेस्टिवल में इस फिल्म के प्रदर्शन ने भारतीय सिनेमा की धाक बढ़ाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिवेंद्र की ओर से पुनर्जीवित फिल्म 'थम्प' प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद ईशानौ तीसरी ऐसी भारतीय फिल्म है, जिसे रेस्टोरेशन के बाद क्लासिक श्रेणी में रेड-कार्पेट वर्ल्ड प्रीमियर शो का सम्मान मिला है। इसके प्रदर्शन के दौरान शिवेंद्र, फाउंडेशन की निदेशक तीशा चेरियन, ईशानौ के अभिनेता कंगबम तोम्बा, अभिनेत्री खुशबू सुंदर व मृणाल ठाकुर मौजूद रहे।