5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह और सीएम योगी के आगमन को लेकर महापौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायज़ा

कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक रूप रेखा तैयार की।

2 min read
Google source verification
Naveen Jain

अमित शाह और सीएम योगी के आगमन को लेकर महापौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायज़ा

आगरा। एम जी रोड स्थित सूरसदन पर पांच जुलाई को प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेने आगरा आ रहे हैं जिसके लिए बनाए गए वीआईपी रुट मैप, भाजपा अध्यक्ष के स्वागत सत्कार से लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए महापौर नवीन जैन और शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने आगरा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर निगम और सूरसदन प्रेक्षागृह का जायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक के बाद दोबारा निकाह का झांसा देकर भतीजे से कराया हलाला, अब अपनाने से किया इनकार

आमजन को न हो परेशानी
महापौर नवीन जैन ने जहां गुरुवार सुबह 10 बजे होटल उत्कर्ष विलास में होने वाली भाजपा संगठन बैठक के मद्देनजर एयरपोर्ट से लेकर फतेहाबाद रोड का निरीक्षण किया तो वहीं काफिले से फतेहाबाद रोड से सूरसदन पहुंचने वाले वीआईपी रूट मैप पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्ट्रीट लाइट, सड़क, साफ-सफाई और ट्रैफिक आदि की व्यवस्था देखी और इस व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही हिदायत दी कि वीआईपी आगमन के दौरान आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महापौर नवीन जैन ने सूरसदन के अंदर कार्यक्रम मंच और दर्शक दीर्घा का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक रूप रेखा तैयार की। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले प्रबुद्धजनों के वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाये रखने को निर्देश दिए। गौरतलब है कि पांच जुलाई को होने वाले प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाये गए हैं। महापौर नवीन जैन ने सुरक्षा की दृष्टि से बनाये गए सभी प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी एन. जी. रवि कुमार, एडीएम सिटी के.पी. सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।