5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार ने महिलाओं के लिए लिए बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा- पहले बने खराब शौचालयों को गिराया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Swachh bharat mission

Swachh bharat mission

आगरा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के ऐसे परिवार जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं, उनमें शौचालय बनवाए जाएंगे। निर्धारित समय के अन्दर व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने शहरी क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए अलग से पिंक शौचालय बनाए जाएंगे।

सेफ्टी टैंक मशीनों से खाली हों

श्री सिंह आयुक्त कार्यालय में आगरा मण्डल के समस्त जनपदों के नगर विकास से सम्बन्धित विकास कार्यों एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने की। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने पहले से बनाये गये खराब शौचालयों को गिराकर उसके स्थान पर उच्च गुणवत्ता के शौचालय बनाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में सेफ्टी टैंक खाली करने का कार्य मशीनों से ही किया जाए। उसे खाली कराने का कार्य हाथ से कदापि न किया जाए।

खुले शौच जाने वालों पर जुर्माना लगेगा

बैठक में अखिलेश गौतम ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आगामी दो अक्टूबर 18 तक लक्ष्य प्राप्ति करने की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि शौचालय विहिन परिवार में शौचालय की उपलब्धता, 500 मीटर की परिधि में सक्रिय सामुदायिक शौचालयों का निर्माण तथा खुले में शौच जाने वाले को चिन्हित कर जुर्माना लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

दयालबाग ने दिया प्रस्तुतीकरण

बैठक में अध्यक्ष, नगर पंचायत दयालबाग ने ठोस कूड़ा प्रबंधन हेतु नगर पंचायत में तकनीकी ढंग से किए जा रहे निस्तारण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कूड़े का अलग-अलग ढंग से छँटाई कर मूल्य के अनुसार प्रबंधन किया जाता है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, महापौर आगरा नवीन कुमार जैन, महापौर फिरोजाबाद व मथुरा, जिलाधिकारी आगरा रविकुमार एनजी, अपर आयुक्त आगरा आरपी सिंह, नगर आयुक्त आगरा अरुण प्रकाश, नगर आय़ुक्त फिरोजाबाद जितेन्द्र कुमार सहित नगर निकायों के अध्यक्ष व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।