27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : पहली बार चुनाव में इवीएम करेगी ये काम

विधानसभा चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को लेकर मतदाताओं में किसी भी प्रकार का भ्रम की स्थिति न बने इस लिए इवीएम मशीनों की बैलेट लिस्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 11 Nov 2018, 3:04 PM IST

patrika

विधानसभा चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को लेकर मतदाताओं में किसी भी प्रकार का भ्रम की स्थिति न बने इस लिए इवीएम मशीनों की बैलेट लिस्ट।

सुसनेर. विधानसभा चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को लेकर मतदाताओं में किसी भी प्रकार का भ्रम की स्थिति न बने इस लिए इवीएम मशीनों की बैलेट लिस्ट समेत साधारण और डाक मतपत्रों पर प्रत्याशियों के भावहीन चेहरे वाले टिकट साइज के फोटो भी छापे जाएंगे। विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा होगा।
28 नवंबर को होने वाले चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं को एक और सहूलियत निर्वाचन आयोग से मिलेगी। इससे वे भ्रमित नहीं होंगे और आसानी से मत डाल सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों से मानक के अनुरूप फोटो भी निर्वाचन कार्यालय में जमा कराए गए हैं। निर्वाचन आयोग का मानना है कि अक्सर मतदान करते वक्त लोग किसी प्रत्याशी विशेष का चेहरा भूल जाते हैं। ऐसा भ्रम निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर पैदा हो जाता है। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही नाम के दो प्रत्याशी मैदान में होने पर लोग मिलते-जुलते नाम वाले दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में इवीएम का बटन दबा देते हैं। वोटरों की इसी गफलत को दूर करने के लिए आयोग ने १ मई 2015 के बाद से सभी चुनावों में बैलेट पेपर पर चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों के फोटो लगाने की व्यवस्था की है।
साधारण पोशाक वाला फोटो उपयुक्त
जैन के अनुसार चुनाव के दौरान प्रत्याशी प्रचार कार्य के लिए हाथ जोड़कर प्रसन्न अथवा याचना की मुद्रा में फोटो जारी कराते हैं, लेकिन ऐसे फोटो बैलेट के लिए मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थी की सुविधा के अनुरूप फोटो रंगीन, काला अथवा सफेद हो सकता है, लेकिन पोशाक साधारण ही होनी चाहिए। आयोग ने कहा है कि किसी वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं है। साथ ही प्रत्याशी टोपी, हैट अथवा काला चश्मा लगाकर फोटो खिंचवाने से बचें।
प्रत्याशियों के फोटो संग्रहित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसके अनुसार साधारण पासपोर्ट साइज फोटो ही मान्य होंगे। नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों से मानक के अनुरूप फोटो लिए गए हैं। फोटो इस बार इवीएम में भी लगेंगे। ताकि मतदाता बिना भ्रमित हुए मतदान कर सकें।
मनीष जैन, निवार्चन अधिकारी, सुसनेर