
,,
मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता का आशीर्वाद हासिल करने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा को एमपी में बड़ा झटका लगा है। लगभग दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आगर मालवा जिले में भाजपा के पूर्व विधायक और संघ के प्रचारक रहे दिग्गज नेता संतोष जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि संतोष जोशी पूर्व विधायक और संघ के प्रचारक रहने के साथ ही गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
भाजपा को एक और झटका
शाजापुर की सुसनेस विधानसभा सीट से साल 2008 में भाजपा विधायक रहे संतोष जोशी ने गुरुवार को भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद संतोष जोशी ने कहा है कि आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हूं। इसके कई कारण है। सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया। हर गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही करते थे कि इस बार मत झुकना। हम परेशान हो गए हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। एक तरह से क्षेत्र में आराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं है।
निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक संतोष जोशी ने एक और बड़ा ऐलान किया है। संतोष जोशी ने सुसनेर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि वो संघ के पूर्व प्रचारकों के साथ मिलकर पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की भी बात कही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में भाजपा को प्रदेश में कई झटके लगे हैं। इससे पहले नर्मदापुरम के पूर्व विधायक गिरिजाशंकर ने भी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।
देखें वीडियो- G20 की सफलता का श्रेय 140 करोड़ जनता को - पीएम मोदी
Published on:
14 Sept 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
