4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनके पास ऐसा क्या मिला जो देख पुलिस भी रह गई दंग

विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश सख्ती से पालन करते हुए एसपी के निर्देशन में सीमा पर वाहनों व संदिग्धो की चेकिंग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 1 Nov 2018, 8:00 AM IST

patrika

विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश सख्ती से पालन करते हुए एसपी के निर्देशन में सीमा पर वाहनों व संदिग्धो की चेकिंग की

बड़ौद. विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश सख्ती से पालन करते हुए एसपी मनोजकुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी प्रदीप पटेल, एसडीओपी एसआर पाटीदार के मार्गदर्शन मे अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों व संदिग्धो की चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राधा जामोद एवं उपनिरीक्षक पीएन शर्मा के नेतृत्व मे अंतराज्यीय राजस्थान सीमा से लगे कछालिया में वाहन चेकिंग के दौरान आर जे 17 आई 6870 को चेक करने पर कोमल पिता पतिराम सिकलीगर निवासी मांडवी भवानीमंडी जिला झालावाड़, भेरूलाल पिता किसनलाल जैन निवासी भवानीमंडी एवं एल्कारसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत निवासी ग्राम खटखट थाना रायपुर के बैठे मिले। पूछताछ कर वाहन की तलाश ली गई। वाहन में कंबल व कपड़ों में लपटी 31 तलवार तथा म्यान मिली। इसी प्रकार बाइक आरजे 08 एसएम 1885 के चालक मुकेश पिता प्रभुलाल सिकली गर्ग निवासी झालावाड़ को चेक करने पर कपड़े एवं कंबल में बंधी 15 तलवारे मय म्यान मिली। आरोपियों से पूछताछ की तो लाइसेंस नहीं मिला। पूछताछ मे बताया तलवार भवानीमंडी से लेकर हाट में बेचने जा रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में सउनि एमएस चौहान, प्रआर शंकर गवली, इब्राहीम, आरक्षक धर्मसिंह, प्रेमनारायण, सैनिक रवींद्र जायसवाल व गोलू की भूमिका रही।
संदेहस्पद नकद राशि की बरामद
आचार संहिता के चलते हुई कार्रवाई
शुजालपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर गठित टीम ने जांच के दौरान एक व्यक्ति से 1.60 लाख रुपए की राशि संदेहस्पद होने पर जब्त की। कार्रवाई बुधवार को पचोर रोड स्थित मगरोला के समीप चेकिंग के दौरान एसएसटी व एफएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की। दल में शामिल मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पंकज पवैया, राजस्व निरीक्षक सुनील मंडल, उपनिरीक्षक पीएस तोमर, दिलीप भिलाला, चंद्रशेखर जाट, अखिल वर्मा ने जब पचोर की ओर से आ रहे ट्रक को रोका और तलाशी ली तो देवकरण धनगर पिता केशरसिंह निवासी अकोदिया गांव के पास से 1.60 लाख रुपए नकद मिले। राशि को लेकर देवकरण धनगर प्रमाणित जानकारी नहीं दे पाया। देवकरण का कहना था कि उसने नरसिंहगढ में सामग्री विक्रय की जिसकी यह राशि है। हालांकि इसका प्रमाण नहीं होने पर दल ने राशि जब्त कर ली।