17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक: सड़क हादसों में दस की मौत से पसरा मातम

अलग अलग हादसों में गईं दस की जान, बुलंदशहर में आगरा के चार मरे, हाथरस के सासनी में पेड़ से टकराई पिकअप में छह की मौत

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 10, 2018

accident

accident

आगरा। दो अलग अलग हादसों में आगरा के दस लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। एक हादसा ताज डिपो की बस से बुलंदशहर में हुआ, जिसमें आगरा की तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हुई। वहीं दूसरा हादसा हाथरस के पास हुआ, जिसमें आगरा के बरहन क्षेत्र के छह लोगों की मौत हो गई। छह लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बुलंदशहर में हुए हादसे के बाद परिवहन निगम में मृतकों के परिजनों को पचास-पाचस हजार व घायलों को पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

बुलदंशहर में हुईं चार की मौत
आगरा ताज डिपो की बस शनिवार रात को शहर से 51 सवारियां लेकर हरिद्वार की ओर चली थी। बुलंदशहर के पास रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में आगरा की तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हुई। मृतकों में बस का चालक सियाराम त्यागी पुत्र पीतम सिंह निवासी गांव सिलोश्वर, थाना इरादत नगर खेरागढ़, श्रीमल्ला पत्‍‌नी राधेश्याम निवासी ताजगंज, अंजली पत्‍‌नी चैतन्य दुबेलिया निवासी भोगीपुरा, शाहगंज, सुनीता देवी पत्‍‌नी मनोज कुमार, निवासी रुनकता थाना सिकंदरा, आराधना पत्‍‌नी संतोष निवासी गोविंद ग्रीन सिटी और अनुराग अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल निवासी सेक्टर तीन बोदला शामिल हैं। मौत की खबर सुनते ही घरों पर मातमी सन्नाटा पसर गया। अनुराग अग्रवाल की मौत खबर सुनकर परिजन बेहोश हो गए। सभी परिवारों के सदस्य अपनों के शव लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गए। हादसे में मारी गई महिला अंजली उपाध्याय के पति चैतन्य दुबौतिया निवासी भोगीपुरा शाहगंज आगरा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

छह मौतों ने झकझोर दिया
हाथरस जनपद में हुए हादसे में आगरा के छह लोगों की मौत हो गई। टाटा 407 पिकअप ट्रक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसमें सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि शनिवार रात पिकअप में नौ लोग सवार थे, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। मृतकों में महबूब पुत्र कालीचरन निवासी रामबाग आगरा, संजय पुत्र फकीरा, युसुफ पुत्र खानू, धुचा पुत्र अहमद, पाइया सभी निवासी धौर्रा, एत्मादपुर, आगरा के है। वहीं घायलों में अलीशेर पुत्र मुन्ना खां निवासी भंडार गढ़ी, थाना बरहन, आगरा शामिल हैं। एत्मादपुर के धौर्रा गांव में एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में चूल्हे नहीं जले हैं।